WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एमएसएमई दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एमएसएमई दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित*

 

*एटा, 16 जून 2026(सू0वि0)।* उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र अर्चना कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत आज विकास भवन स्थित राधा सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त उद्योग श्रीमती अर्चना कुमारी ने अवगत कराया कि आगामी 27 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में मिशन निदेशक, सीएम युवा उद्यमी योजना द्वारा निर्देशित किया गया है कि 25 जून 2026 तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष न्यूनतम 30 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन लाभार्थियों ने पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, उन्हें पुनः प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होगी, जबकि अप्रशिक्षित लाभार्थियों को ऋण वितरण से पूर्व निर्धारित प्रशिक्षण पूर्ण करना अनिवार्य होगा। सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया गया कि वे ऋण आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करें तथा अनावश्यक रूप से आवेदन लंबित न रखें।

बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति से अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें तथा किसी भी आवेदन को बिना उचित कारण निरस्त न किया जाए।

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं क्षेत्रीय बैंकों के अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment