WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

112, पीआरवी पर नियुक्त कमाण्डर/ सबकमाण्डर/पायलट एवं आरओआईपी की मीटिंग ली गयी। जिसमें निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, रिपोर्ट सुलेखा राजेश शर्मा

 

 

*एटा – अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध श्री योगेंद्र सिंह द्वारा पुलिस लाइंस स्थित बहुउददेशीय हॉल में प्रभारी 112, पीआरवी पर नियुक्त कमाण्डर/ सबकमाण्डर/पायलट एवं आरओआईपी की मीटिंग ली गयी। जिसमें निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया –*

 

(01)- घटना स्थल पर पहुँचने पर कॉलर से विनम्र व मर्यादित भाषा में बात करें तथा कॉलर को पूर्णतः सन्तुष्ट करें। कॉलर को सन्तुष्ट करना ही आपकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। कुछ मामले होते हैं जिसमें कालर सन्तुष्ट नही होता है परन्तु फिर भी आप उन्हें सन्तुष्ट करने का पूर्णतः प्रयास करें। अपनी समस्त कार्यवाही के दौरान बाडीवार्न कैमरा का प्रयोग करेगें।

 

(02)- किसी इवेन्ट के प्राप्त होने पर घटना स्थल पर तत्काल पहुँचें अर्ली एराइव न किया जाय कमेन्ट भी डाले जाये तथा 30 मिनट के अन्दर समस्त कार्यावाही कर एटीआर की कार्यवाही सम्पन्न करें।

 

(03) – एटीआर लगाते समय घटना का पूरा विवरण, पीआरवी द्वारा कृत कार्यवाही का पूर्ण खुलासा होना चाहिये।

 

(04) रेस्पॉन्स टाइम किसी भी स्थिति में कम से कम समय में पीड़ित तक पहुंचें। इस स्थिति को बनाये रखना आप की जिम्मेदारी है।

 

(05)-डियूटी पर कोई भी पीआरवी कर्मी शराब या किसी भी प्रकार के नशे में नही होना चाहिये। चैकिंग के दौरान मदिरापान की स्थिति मे मिलते है तो कठोर कार्यवाही की जायेगी

 

(06) पीआरवी की चैकिंग विभिन्न अधिकारीयों के द्वारा की जायेगी। अतः आप सर्तक रहकर डियूटी का निर्वहन करे, चैकिंग रजिस्टर का साफ सफाई के साथ रखरखाव करें।

 

(07) एक्सीडेंट के केस में घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया जाए।

Leave a Comment