उत्तर मध्य रेलवे की रेल सुरक्षा बल बैंड टीम द्वारा भव्य बैंड परफॉर्मेंस का आयोजन किया गया, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का सुर*

 

*उत्तर मध्य रेलवे की रेल सुरक्षा बल बैंड टीम द्वारा भव्य बैंड परफॉर्मेंस का आयोजन किया गया*

 

आगरा। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आगरा मंडल में आज दिनांक 09.08.2026 को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे की रेल सुरक्षा बल बैंड टीम द्वारा भव्य बैंड परफॉर्मेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों एवं मधुर वाद्य प्रस्तुतियों ने स्टेशन परिसर को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गिरीश कुमार गुप्ता, माननीय रेलवे मजिस्ट्रेट श्री अमन कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस. रामकृष्णन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय श्री कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री सुबोध राजपूत, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अरुण सिंह तोमर, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सुश्री गार्गी उमराव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य श्री आर के बघेला,वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर /संकेत श्री अनिल पटेल,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्री विनीत यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्री अनादि मित्तल, स्टेशन निदेशक श्री संतोष त्रिपाठी,जन संपर्क अधिकारी श्री संजय कुमार गौतम, सहायक मंडल इंजीनियर मुख्यालय श्री बी एल मीना सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी,यात्री और आमजन उपस्थित रहे। बैंड टीम द्वारा वंदे मातरम, संदेशे आते हैं (फिल्म बॉर्डर),, तेरी मिट्टी में मिल जावां (फिल्म केसरी), कदम कदम बढ़ाए जा, मेरा कर्मा तू (फिल्म कर्मा), सारे जहाँ से अच्छा, कदम-कदम बढ़ाये जो तथा ऐ मेरे वतन के लोगों जैसी देश भक्ति धुनों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों से स्टेशन परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। यात्रियों एवं आमजन ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बैंड टीम का उत्साहवर्धन किया।

बैंड टीम में श्री लक्ष्मीकांत कुशवाहा (बैंड इंचार्ज – ट्रम्पेट), श्री धान सिंह (ट्रम्पेट), श्री मणिकांत मिश्रा (क्लारिनेट), श्री राजेश कुमार पटवारी (क्लारिनेट), श्री गुंजन कुमार भारती (यूफोनियम), श्री मुजफ्फर खान (ट्रॉम्बोन), श्री निखिल कुमार (ट्रॉम्बोन), श्री धर्मेन्द्र कुमार यादव (सिम्बल), श्री वीरेन्द्र कुमार यादव (बेस ड्रम) श्री रज्जाक खान (सैक्सोफोन) एवं श्री अंकित पांडेय (साइड ड्रम) शामिल रहे। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने रेलवे यात्रियों एवं आमजन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देशप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल किया। रेल सुरक्षा बल द्वारा आयोजित इस प्रकार के जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम रेलवे की जन-मैत्रीपूर्ण एवं सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Comment