मेड के मामूली विवाद में देर रात मचा संग्राम, दो पक्षों में जमकर मारपीट—कोतवाल समेत 3 घायल, रिपोर्ट बी के दीक्षित

एटा ब्रेकिंग

 

मेड के मामूली विवाद में देर रात मचा संग्राम, दो पक्षों में जमकर मारपीट—कोतवाल समेत 3 घायल!

 

अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के हत्सारी गांव में देर रात मेड को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते संघर्ष में बदल गया।

 

दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कोतवाल समेत तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।

 

घटना के बाद अलीगंज पुलिस ने तीनों घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।

 

थाना प्रभारी रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर थाना स्तर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

मेड के विवाद से शुरू हुआ बवाल अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंचा—हत्सारी गांव की देर रात की घटना से इलाके में हड़कंप।

Leave a Comment