आगरा दीवानी में व्याप्त अधिवक्ता चैंबर, पेयजल,पार्किंग,अव्यवस्थित न्यायलय कक्ष, बाबुओं की मनमानी, और पीठासीन अधिकारियों के समय न बैठने की समस्याओं को लेकर यूनाइटेड बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिला जज महोदय आगरा से मिला ,और समस्याओं के निराकरण की मांग की,
इस संबंध में एक ज्ञापन जिला जज महोदय को सौंपा गया, लगभग 35 मिनिट तक हुई वार्ता में जिला जज महोदय ने शीघ्र ही निराकरण का आश्वासन दिया और बताया कि पार्किंग और चैंबर सहित डिजिटल कार्ड पर कार्य चल रहा है माननीय उच्च न्यायालय से फाइनल होते ही कार्य शुरू कर दिया जायेगा।।
प्रतिनिमंडल में अध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा,सचिव दीपक नागर सहित नरेश शर्मा,नरेश पारस,बाबा दीवान सिंह,रामेंद्र पचौरी,सुनील पाराशर,रिंकी राजपूत,रोशनी गुप्ता,विनय गुप्ता,अमन चौधरी,शानू खान,अरुण तेहरिया,अजय शर्मा अधर शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।।।🙏🏻🙏🏻








