WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हरदोई में नाबालिग से कथित गैंगरेप का आरोप, पीड़िता ने थानाध्यक्ष पर भी लगाए गंभीर आरोप; न्याय की गुहार

#हरदोई में नाबालिग से कथित गैंगरेप का आरोप, पीड़िता ने थानाध्यक्ष पर भी लगाए गंभीर आरोप; न्याय की गुहार
#हरदोई। जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि उसका अपहरण कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचने पर उसे न्याय मिलने के बजाय प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
पीड़िता ने कासिमपुर थाने के एसओ पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा गया, बयान बदलने का दबाव बनाया गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि दबाव बनाने के लिए उसके माता-पिता के साथ मारपीट की गई।
रो-रोकर आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने कहा कि आरोपी पक्ष लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है, जिससे पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है।
इस मामले ने एक बार फिर प्रदेश में महिला सुरक्षा और ‘मिशन शक्ति’ अभियान के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि पीड़िता के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल एक जघन्य अपराध है, बल्कि कानून व्यवस्था और संवेदनशील मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। पीड़िता और उसके परिवार ने प्रदेश सरकार एवं उच्च पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Leave a Comment