WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा,सकीट रोड़ मेडिसिटी हॉस्पिटल के पास में दबंगों ने तमंचे के बल पर की मारपीट, CCTV में कैद, रिपोर्ट नितिन तिवारी

एटा

 

 

सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा,सकीट रोड़ मेडिसिटी हॉस्पिटल के पास में दबंगों ने तमंचे के बल पर की मारपीट, CCTV में कैद

 

एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में मेडिसिटी हॉस्पिटल के पास सकीट रोड पर एक चाय दुकानदार को सिगरेट के पैसे मांगना महंगा पड़ गया। दबंगों ने दुकानदार को तमंचे के बल पर बेरहमी से पीटा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

जानकारी के अनुसार, सिगरेट लेने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे, तो एक दबंग व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमलावर हो गया। आरोपियों ने दुकानदार को लात-घूंसों और तमंचे की बट से जमकर मारा-पीटा।

 

पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर पास के अस्पताल में मरीजों का इलाज कराने आए तीमारदार मौके पर पहुंचे। भीड़ को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

 

पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment