सहन में लकड़ी गाड़ने के विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, पिता घायल
फतेहपुर । असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकंडी खास गांव में मंगलवार सुबह एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। घर के सामने सहन में लकड़ी गाड़ने को लेकर हुई कहासुनी में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना से रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
बता दें कि सरकंडी खास गांव निवासी प्रद्युम्न निषाद (उम्र लगभग 28 वर्ष) पुत्र भगवानदीन उर्फ भागोने (उम्र करीब 50 वर्ष) का अपने बड़े भाई दशरथ (उम्र 35 वर्ष) से लकड़ी गाड़ने को लेकर विवाद हो गया। दशरथ अपनी पत्नी कमला कुमारी के साथ शब्बल और कुल्हाड़ी लेकर सहन में लकड़ी लगा रहा था। प्रद्युम्न द्वारा विरोध किए जाने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दशरथ, उसकी पत्नी कमला कुमारी, दशरथ के साले लवलेश (निवासी रमसागरा, थाना किशनपुर) तथा छोटे भाई कमलेश ने मिलकर प्रद्युम्न पर हमला कर दिया। हमले में प्रद्युम्न गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए पिता भगवानदीन भी घायल हो गए।
परिजन घायल प्रद्युम्न को जिला अस्पताल फतेहपुर ले जा रहे थे, लेकिन









