WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सीसीटीवी कैमरों के संचालन को लेकर नगर थाना पुलिस ने की बैठक अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड 

सीसीटीवी कैमरों के संचालन को लेकर नगर थाना पुलिस ने की बैठक

 

 

अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड

 

गिरिडीह: सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन व संचालन को लेकर नगर थाना पुलिस ने सर्राफा कारोबारियों के साथ एक आपात बैठक की। बैठक में सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल बर्मन समेत कई कारोबारी शामिल हुए। इस दौरान नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतन सिंह ने कहा कि विगत दिनों पुलिस पदाधिकारियों के नंबर अंकित पोस्टर इन प्रतिष्ठानों में चिपकाए गए थे, ताकि आपात स्थिति में कारोबारी त्वरित गति से पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क कर सके। इस दौरान देखा गया कि कई प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगे हुए नहीं है या कैमरे का एंगल सही नहीं है। सीसीटीवी सही से काम कर रहा है या नहीं इसकी जांच भी नियमित रूप से नहीं की जा रही है। उन्होंने कारोबारियों को सीसीटीवी कैमरों के एंगल को अंदर के साथ बाहर भी सही तरीके से लगाने का सुझाव दिया। कहा कि मुहर्रम के त्योहार को देखते हुए सीसीटीवी को दुरुस्त कर मुख्यमार्ग की गतिविधियों को ध्यान में रखकर कैमरे का एंगल ठीक करने की बात कही, ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में भी फुटेज काम आ सके। इस दौरान अध्यक्ष राहुल बर्मन ने भरोसा दिलाया कि पुलिस-प्रशासन से मिले दिशा निर्देश के आलोक में सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम किया जाएगा ताकि अपनी सुरक्षा के साथ शहर की सुरक्षा व कानून व्यवस्था में सीसीटीवी फुटेज काम आ सके। मौके पर सचिव राजन बर्णवाल, कोषाध्यक्ष सचिन बर्मन, मो○ आसिफ, उप सचिव राजीव तर्वै, रंजीत स्वर्णकार, जीतू बर्मन, कुंदन बर्मन आदि उपस्थित है

Leave a Comment