WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने किया

गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को मकतपुर उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने किया।

 

 

अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड

 

 

 

इस दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। आशुतोष ठाकुर ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और नशा व्यक्ति, परिवार तथा समाज के विकास में बड़ी बाधा बनता है। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment