WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ताजिया रखने के स्थानों का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट नितिन तिवारी

 

 

 

*एटा– आगामी त्यौहार मौहर्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 इलामारन जि. द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया/जुलूस निकलने वाले रूट, ताजिया रखने के स्थानों का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

 

आज दिनांक 22.06.26 को आगामी त्यौहार मौहर्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 इलामारन जि. द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया/जुलूस निकलने वाले रूट, ताजिया रखने के स्थानों का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिससे समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जा सकें और शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार सम्पन्न कराया जा सकें। साथ ही लोगो को बताया गया कि परंपरागत तरीके से ही ताजिया निकाले जाए। इस दौरान सभी ताजियादारों, सम्भ्रान्त/गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरूओं आदि से वार्ता कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुनकर सभी से विगत मोहर्रम त्यौहार के सम्बन्ध में उनका फीडबैक लिया गया तथा त्यौहारों के सम्बन्ध में शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

एसएसपी एटा द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करे ।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु संवेदनशील मौहल्लों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के साथ संवाद करे तथा क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून एवम् शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करे।

इस दौरान एसडीएम श्री जगमोहन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह व अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment