WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जलेसर-हाथरस मार्ग पर दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे शिक्षक को वाहन ने रौंदा, मौत

*जलेसर-हाथरस मार्ग पर दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे शिक्षक को वाहन ने रौंदा, मौत*

Oplus_131072

अनेक सिंह पत्रकार स्वराज सवेरा

जलेसर। जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जलेसर-हाथरस मार्ग पर गांव किसर्रा के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे 30 वर्षीय हरेश को पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन हरेश के ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्हें संभलने का भी मौका नहीं मिला। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।मृतक हरेश एक इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। उनकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जलेसर-हाथरस मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह तथा जलेसर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय राघव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। काफी देर की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Comment