WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

09 दिन पूर्व महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने की घटना में दो अभियुक्त व एक बाल अपचारी गिरफ्तार, रिपोर्ट दयानन्द यादव

09 दिन पूर्व महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने की घटना में दो अभियुक्त व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

———————————–

एटा! कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि

दिनांक 13.06.26 को वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी गयी कि शाम को करीब 6.40 बजे वादी अपनी पत्नी के साथ अरुणानगर से होते हुए जा रहे थे, तभी वादी की पत्नी के गले से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त सोने की चैन तोड कर भाग गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं0 – 274/26 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इला मारन जी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये दो अभियुक्तों रोविन जैन पुत्र राजेश जैन निवासी मन्दिर के पास वाली गली गंगानगर थाना कोतवाली नगर , सतीशबाबू वर्मा पुत्र अजुध्या प्रसाद निवासी महाराणा प्रताप नगर थाना कोतवाली नगर व एक बाल अपचारी को छीनी हुई एक सोने की चैन, 4250 रुपए नगर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुध्द थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment