4% आबादी भूखंड की मांग को लेकर किसानों की महापंचायत, लखनऊ कूच का ऐलान रिपोर्ट – सुनील कुमार गुप्ता

4% आबादी भूखंड की मांग को लेकर किसानों की महापंचायत, लखनऊ कूच का ऐलान

रिपोर्ट – सुनील कुमार गुप्ता
गौतबुधनगर

ग्रेटर नोएडा, 21 जून 2026। ग्राम सिरसा में रविवार को 4% आबादी भूखंड से वंचित किसानों की एक महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में सिरसा, खैरपुर गुर्जर, लडपुरा, घंघौला, ढांडा, जैतपुर, बिसरख, बौड़ाकी, घोड़ी बछेड़ा समेत कई गांवों के किसानों ने भाग लिया।

बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा 133वीं बोर्ड बैठक में 26 दिसंबर 2023 को 4% आबादी भूखंड संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद 19 जनवरी 2024 और पुनः 13 फरवरी 2024 को प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 29 जून 2026 तक शासन द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी जाती है, तो ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसान 29 जून को सुबह 9 बजे जीरो प्वाइंट से लखनऊ तक पैदल मार्च शुरू करेंगे। किसान अपनी मांगों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।

किसानों ने शासन से शीघ्र निर्णय लेकर 4% आबादी भूखंड का लाभ पात्र किसानों को देने की मांग की है।

Leave a Comment