WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन /सोनभद्र – 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में रविवार को योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर आचार्य अजय कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को योग के माध्यम से तनावमुक्त एवं स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए गए।
महाविद्यालय परिवार ने योग दिवस के अवसर पर सभी को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।इस मौके पर धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान की जिला प्रभारी प्रिया पाण्डेय, जितेंद्र तिवारी, अभिषेक जायसवाल व आर.आर आई .टी.आई के प्रधानाचार्य सद् दाम कुरैशी,विमलेश देवी , गीता झा, नसीमा खातुन, सुनील कुमार,शिवम सेठ इत्यादि अध्यापक गण व छात्र /छात्राए मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन “करें योग, रहें निरोग” के संकल्प के साथ हुआ।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष