WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश, रिपोर्ट रियाज़ अब्बास

*मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश*

 

*परंपरागत ढंग से ही निकाले जाएं जुलूस, नई परंपरा की नहीं होगी अनुमति*

 

*अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई संवेदनशील स्थलों पर रहेगी विशेष निगरानी*

 

एटा, 20 जून 2026 (सू0वि0)। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी की संयुक्त अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजन, धर्मगुरु, मौलाना एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मोहर्रम के समस्त कार्यक्रम एवं जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों एवं परंपरागत ढंग से ही संपन्न कराए जाएं। किसी भी नई परंपरा अथवा नए मार्ग की अनुमति नहीं दी जाएगी,किसी भी प्रकार के अस्त्र शास्त्रों का प्रदर्शन नहीं होगा, ताजियों को निर्धारित स्थानों पर ही दफनाया जाएगा, उन्होंने जुलूसों के आयोजकों को निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखना है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। नगर निकायों को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर लटकते तारों एवं अन्य संभावित अवरोधों को समय रहते हटाने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश देते हुए जुलूस मार्गों पर लोहे के विद्युत खम्भों पर प्लास्टिक के तिरपाल से चारों ओर से लिपटवाए जाने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट, अफवाह अथवा आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर संवेदनशील स्थलों की निगरानी करने के निर्देश दिए।

बैठक में जुलूस मार्गों, संवेदनशील स्थलों तथा प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने, शांति समितियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा शांति एवं सौहार्द के वातावरण को मजबूत करने में प्रशासन का सहयोग करें। उपस्थित जनों द्वारा भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया गया है कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-शत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजेंद्र प्रसाद,समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजन एवं धर्मगुरु आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment