WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

11 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या की घटना में एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

11 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या की घटना में एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

————————————

एटा! एसपी सिटी श्वेताभ पांडे ने आज शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि

दिनांक 09.06.2026 वादी मुलायम सिंह पुत्र तालेवर सिंह निवासी ग्राम साडरपुर थाना अलीगंज द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 09.06.2026 को वादी का भतीजा आशीष पुत्र रनवीर अपनी पत्नी को शौच कराने के लिए खेत पर गया था। शौच कराकर वापस आते समय अज्ञात व्यक्ति आशीष को गोली मारकर भाग गया। आशीष को घायल अवस्था में चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मुअस0- 130/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि द्वारा उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग का अनावरण करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त किशोर पुत्र राधेश्याम निवासी अमरोली को आज शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये गए है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*मुख्य बिन्दु-*

1. अभियुक्त किशोर ठेके पर सेल्समैन का काम करता है, उसके ग्राम साडरपुर निवासी एक महिला के साथ मधुर संबंध थे।

2. दिनांक 08.06.2026 को दिन में किशोर ने व्हाट्स एप कॉल पर उक्त महिला से रात में मिलने का वादा हुआ।

3. अभियुक्त किशोर ने रात्रि 10 बजे ठेका बंद किया और शराब पीकर उक्त महिला से मिलने के लिए ग्राम साडरपुर पहुँचा और उक्त महिला को कॉल किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया।

4. जिसके बाद अभियुक्त ने उक्त महिला के घर का दरवाजा भी खटखटाया लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो अभियुक्त किशोर गुस्से में वापस जाने लगा।

5. अभियुक्त किशोर को पूर्व में साडरपुर के लोगों द्वारा एक अन्य महिला के साथ पकड लिया था और उसके साथ मारपीट की थी, तब से अभियुक्त किशोर अपने साथ अवैध तमंचा कारतूस रखता था।

6. अभियुक्त किशोर महिला से मिले बिना गुस्से से वापस जा रहा था, तभी मृतक आशीष अपनी पत्नी को शौच कराकर वापस आ रहा था।

7. मृतक आशीष ने अभियुक्त किशोर को पकडकर नीचे गिरा लिया और अपने चाचा को आवाज लगाई।

8. पहले की तरह पकडे जाने और मारपीट के भय से अभियुक्त किशोर ने आशीष को गोली मार दी और वहाँ से भाग गया।

Leave a Comment