विकास भवन में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का प्रसारण , रिपोर्ट अनिल सोलंकी

विकास भवन में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का प्रसारण

एटा,

भाजपा के 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के पूर्ण होने पर विकास भवन एटा में उत्तर प्रदेश सरकार में विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी के संरक्षण में और मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी/श्रम प्रवर्तनअधिकारी राजू बाबू सिंह के सहयोग से प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विकास भवन में भाजपा सरकार के 12 वर्ष विश्वास के पूर्ण होने पर श्रम विभाग एटा के अधिकारी राजू बाबू सिंह ने प्रोत्साहन राशि का वितरण के सम्बन्ध में 01 अगस्त 2025 में शुरू हुआ। यह योजना 2027 तक चलेगी,इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के लाभार्थियों के साथ नई दिल्ली में आयोजन में 60 लाख लोगों को दो हजार चार सो करोड़ रुपए का वितरण किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से संवाद कर रहे हैं क्योंकि अगली जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को 15000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि का वितरण किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य देश को 2047 तक युवाओंऔर कर्मचारियो को रोजगार देकर विकसित भारत बनाना है।

सजीव प्रसारण में उपस्थित श्रम बंधु समिति के पंचायत विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज कुमार एडवोकेट, सचिव देवेन्द्र कुमार, मां दुर्गे समाज सेवी संस्था के राजकुमार, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल विजय गुप्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश कुमार, जल निगम शहरी लेखाकार संजीव कुमार, जल निगम ग्रामीण के अवर अभियंता तनवीर आलम,श्रम विभाग कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक दीपेन्द्र शर्मा, सहायक लिपिक बबलू कुमार, अजीम कुमार, धर्मवीर सिंह, मनोज कुमार आदि लोग सजीव प्रसारण में मौजूद रहे।

Leave a Comment