WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विधानसभा क्षेत्र मारहरा में आम वितरित कर मनाया गया जननायक राहुल गांधी जी का जन्मदिन

विधानसभा क्षेत्र मारहरा में आम वितरित कर मनाया गया जननायक राहुल गांधी जी का जन्मदिन

 

एटा,आज दिनांक 19 जून 2026 को विधानसभा क्षेत्र मारहरा के ग्राम नगला पवल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच आम के फल वितरित कर उनके जन्मदिन को हर्षोल्लास एवं जनसेवा के भाव के साथ मनाया गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों ने राहुल गांधी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं देशहित में उनके निरंतर संघर्ष की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील गौतम एडवोकेट

सामाजिक न्याय योद्धा (जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस, एटा), सोनेलाल वर्मा (जिलाध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, एटा), डॉ. राजपाल वर्मा, प्रदेश सचिव (पिछड़ावर्ग विभाग), संजीव गुप्ता (जिला अध्यक्ष, सेवादल) तथा सुशील चंद्र शर्मा (जिला उपाध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, एटा) उपस्थित रहे।

 

इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए और जननायक राहुल गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Comment