देश के 17 स्थानों पर मनाया गया RPSS का स्थापना दिवस* *धार्मिक,सार्वजनिक स्थल आवास एवं प्रतिष्ठानों पर केक काटकर कलमकारों ने दी बधाई, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*देश के 17 स्थानों पर मनाया गया RPSS का स्थापना दिवस*

 

*धार्मिक,सार्वजनिक स्थल आवास एवं प्रतिष्ठानों पर केक काटकर कलमकारों ने दी बधाई*

 

दिल्ली/लखनऊ/हमीरपुर/एटा/कासगंज। देश के 17 स्थानों पर 17 जून को राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ का स्थापना दिवस भारी जोश जुनून उत्साह एवं समर्पणभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । दिल्ली, लखनऊ,हमीरपुर,एटा,कासगंज जिला मुख्यालय और कस्बाई इलाको के धार्मिक सार्वजनिक और प्रतिष्ठानों के अलावा पत्रकारों ने अपने परिजनों के साथ केक काटा और संगठन के सफलतम एक वर्ष की बधाई दी । यही नहीं स्थापना दिवस पर आयोजित लघु कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ से जुड़े पदाधिकारी पत्रकारों ने संगठन द्वारा एक वर्ष में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला । राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में जय नारायन वर्मा, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रमोद कुमार, हमीरपुर के संडीला में ब्रजकिशोर, कासगंज के प्रभु पार्क स्थित हनुमान जी के मंदिर में मनीष कुमार, राहुल वर्मा, सूरज कुमार, कल्पेश कुमार, राहुल कुमार, भूपेंद्र कुमार, संजीव दुवे, संगम सक्सेना, महेश कुमार ने केक काटकर भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को भोग लगाकर संगठन के लिये प्रार्थना की, पटियाली, सहावर में संगम सक्सेना, संजीव दुबे, भूपेंद्र कुमार, महेश कुमार द्वारा स्थानीय पत्रकारों के साथ मिलकर केक काटा और संगठन के सफलतम एक वर्ष की एक दूसरे को बधाई दी, अलीगंज में दिलीप कुमार राजपूत सहित समस्त टीम ने केक काटा और बधाई दी, एटा के मारहरा में पुष्पेंद्र यादव, अश्वनी यादव, दीपक कुमार सहित अन्य कई पत्रकारों ने केक काटा और एक वर्ष के कार्यों पर चर्चा की, ढोलना में जीतेश कुमार राजपूत ने स्थानीय पत्रकारों के साथ केक काटा, सकीट में सुनील कुमार शाक्य और उनकी टीम ने तथा मिरहची में शुभम पचौरी के नेतृत्व में मनीष कुमार, आनन्द प्रताप सिंह, तिलक राज. सोनू गुप्ता, कल्पेश कुमार, सूरज कुमार, राज वर्मा अरुण कुमार द्वारा पचौरी मार्केट में केक काटा और एक दूसरे को खिलाया वितरित किया, इसी क्रम में एटा जिला मुख्यालय के सिविल लाइन स्थित चाय पानी कैफे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद बबलू चक्रवर्ती एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार की उपस्थिति में सन्मति बाबू जैन, मनीष कुमार, तिलक राज. कल्याण सिंह.राज वर्मा, करन प्रताप सिंह,अमित आर्या, अमित गुप्ता, शुभम पचौरी, आनन्द प्रताप सिंह, कल्पेश कुमार, सूरज कुमार द्वारा केक काटकर संगठन के सफलतम एक वर्ष की बधाई दी और एक वर्ष के दौराम किये गये कार्यों की चर्चा करके सराहना की, इस दौरान उपस्थित पत्रकारों को संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किये, कार्यक्रम के दौरान शुभम पचौरी को कासगंज जिलाध्यक्ष बनाया और करन प्रताप को एटा जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की । इसके अलाबा माता बगुलामुखी मंदिर में सगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाह द्वारा संगठन के उज्ज्वल भविष्य के लिये प्रार्थना की ।

इस मौके पर अलग अलग स्थानों पर अलग अलग संख्या में पत्रकार मौजूद रहे ।

Leave a Comment