WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

 

रिपोर्ट : सुनील कुमार गुप्ता

गौतमबुद्धनगर, 17 जून 2026

 

गौतमबुद्धनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति, शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक तथा विभागवार रैंकिंग की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने असंतुष्ट फीडबैक और डिफॉल्टर श्रेणी में आने वाले मामलों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस को निर्देश दिए कि जिन विभागों का असंतुष्ट फीडबैक 45 प्रतिशत से नीचे है, उनके विभागाध्यक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा शासन स्तर पर नियमित रूप से की जाती है और इसी के आधार पर जनपद की रैंकिंग निर्धारित होती है। ऐसे में सभी अधिकारी शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संवाद स्थापित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह शिकायतों के निस्तारण और शिकायतकर्ताओं से वार्ता किए जाने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने वाले विभागों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा और मॉनिटरिंग जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग टीम द्वारा भी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन अपने कार्यालय स्तर पर पोर्टल की समीक्षा करें तथा शिकायतकर्ताओं से नियमित संपर्क बनाए रखें, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार, चारुल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Comment