WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एमएसएमई दिवस की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, युवा उद्यमियों को ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*एमएसएमई दिवस की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, युवा उद्यमियों को ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश*

 

एटा। आगामी 27 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस की तैयारियों तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को विकास भवन स्थित राधा सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने की।

बैठक में उपायुक्त उद्योग एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की उपायुक्त अर्चना कुमारी ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत अधिकाधिक ऋण वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन निदेशक, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के निर्देशानुसार 25 जून 2026 तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम से कम 30 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करना आवश्यक है।

बैठक में बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। साथ ही बिना उचित कारण किसी भी पात्र आवेदन को निरस्त न करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने पहले से उद्यमिता प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, उन्हें दोबारा प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, जिन आवेदकों ने प्रशिक्षण नहीं लिया है, उन्हें ऋण वितरण से पूर्व निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करना अनिवार्य होगा।

बैठक के दौरान विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं क्षेत्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों ने ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों से योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने का आह्वान किया।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष