WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुलिस लाइन, शैक्षणिक संस्थानों एवं आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में हुआ योगाभ्यास , रिपोर्ट निशाकांत शर्मा एडवोकेट

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत जनपद में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित*

 

*Yoga for Healthy Ageing’ थीम पर स्वस्थ जीवनशैली का दिया गया संदेश*

 

*पुलिस लाइन, शैक्षणिक संस्थानों एवं आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में हुआ योगाभ्यास

एटा–12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जनपद एटा में चल रहे योग जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) निर्धारित की गई है, जिसके माध्यम से नागरिकों को योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एटा डॉ. अमित गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज पुलिस लाइन एटा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। योग प्रशिक्षक चारू राठौर, कुमारी साक्षी एवं सौरभ द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी।

इसी क्रम में योग प्रशिक्षक अनिल कुमार द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज, जलेसर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि योग न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसके अतिरिक्त सी.एस. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां योग प्रशिक्षक चारू राठौर ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने जनपदवासियों से आगामी 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने तथा योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया गया।

Leave a Comment