बंद कमरे की दिशा बैठक पर उठे सवाल, मीडिया की एंट्री पर रोक।

रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (प्रधान संपादक)

चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सपा सांसद बीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित दिशा की बैठक में विकास से ज्यादा गोपनीयता को लेकर सुर्खियों में रही।

महत्वपूर्ण बैठक में मीडिया को प्रवेश नहीं दिये जाने से कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।

सूत्रों के मुताबिक,बंद कमरे में जनपद के विकास कार्यों और योजनाओं पर मंथन हुआ,लेकिन बैठक की कार्यवाही को सार्वजनिक नजरों से दूर रखा गया।

इससे सवाल उठने लगे कि आखिर ऐसी क्या चर्चा थी जिसे मीडिया की मौजूदगी में नहीं किया गया।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पिछली दिशा बैठक में हुए विवाद और किरकिरी के बाद इस बार सपा और भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने सतर्क रुख अपनाया।

बैठक के दौरान दोनों दलों के प्रतिनिधियों के बीच कई मुद्दों पर सहमति देखने को मिली,जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

मीडिया को बाहर रखने के फैसले पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दिया।

वहीं,कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती रही।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि बंद कमरे में हुई इस बैठक से जनपद के विकास को लेकर कौन-कौन से फैसले सामने आते हैं और उनकी आधिकारिक जानकारी कब सार्वजनिक की जाती है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment