WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संत सम्मान से मना जन्मोत्सव : भिखारी प्रजापति

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

सोनभद्र। रक्तदान, संत सम्मान, हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन, दीन दुखियों की मदद, बुलडोजर यात्रा, दुग्धाभिषेक, महा आरती, अग्नि क्रीड़ा , वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं लोक सन्यासी गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज जी के अवतरण दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने साप्ताहिक जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात एक प्रेस वार्ता में कही। भिखारी प्रजापति ने कहा कि, यूं तो जन्मोत्सव पर सभी जनपदों में अच्छे-अच्छे कार्यक्रम हुए, पर बस्ती जनपद के 294 लोगों द्वारा रक्तदान, मेरठ का दुग्धाभिषेक, बिजनौर का उमड़ा जनसैलाब, गौतम बुद्ध नगर की भव्यता व गाजियाबाद का मंचीय कार्यक्रम जन चर्चा का विषय बना रहा।
कार्यक्रमों के संयोजक प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना, क्षेत्रीय अध्यक्ष गण शरद परमार, दीपक त्रिपाठी , श्याम बाबू शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री गण राजेंद्र शर्मा, राजू सिंह प्रधान, श्रीवंत तिवारी व संभाग प्रभारी संजय शुक्ला, उमेश प्रजापति, पंकज वालिया का अधिकाधिक सहयोग रहा‌‌।
प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष गण डॉ हरिओम पाठक, गंगा शर्मा कौशिक, रुद्र कुमार पाठक, प्रवीण सिंह चंदेल, राकेश यादव, अखिलेश मिश्रा, गंगा धाकड़, हरिनारायण महाराज, मनोज प्रजापति, संगीता मिश्रा,आशा प्रजापति, सुनीता मेहता,आशा शर्मा,किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रेखा नंदगिरी, प्रदेश मंत्री नरेंद्र चौधरी व वी के प्रजापति ने भी कई कार्यक्रमों में लोक संन्यासी महाराज जी के जन्मोत्सव पर आयोजित सम्मेलनों में हिंदुत्व व विकास पर अपनी बातें रखीं।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष