चलती ट्रेन में परिवार पर हमला, विरोध करने पर यात्री को भी पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट राम रतन

चलती ट्रेन में परिवार पर हमला, विरोध करने पर यात्री को भी पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे एक परिवार पर तीन युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि आरोपी कोच में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे। परिवार द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए एक अन्य यात्री को भी नहीं बख्शा गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी एटा हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए भीष्मपाल, पुष्पेंद्र व मुकेश कुमार को हिरासत में ले लिया। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

📍 एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन

📍 जीआरपी एटा की त्वरित कार्रवाई

 

#EtahHalchalNews #Etah #BreakingNews #TrainCrime #GRP #RailwayPolice #Agra #EtahNews #CrimeNews #UttarPradesh #ViralNews #RailwayNews #PassengerSafety #HindiNews #DigitalNews #EtahHalchal #UPNews #TrainIncident #GRPEtah #BreakingEtahNews

Leave a Comment