WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बेटी देवांशी शर्मा के भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

जी आर भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार।ऊना हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की नादौन क्षेत्र की बेटी देवांशी शर्मा के भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। समहून गांव, नौंघी ग्राम पंचायत की निवासी देवांशी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत संगठनों ने शुभकामनाएं दी हैं। अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित डॉ. ओपी. शर्मा की पोत्री देवांशी शर्मा की इस उपलब्धि पर संघ ने हर्ष व्यक्त किया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम लाल, राष्ट्रीय महासचिव राकेश शर्मा (दिल्ली), एडवोकेट राकेश शर्मा (अमृतसर) व जतिंद्र कंवर ने देवांशी को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हिमाचल प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि देवांशी ने अपने परिवार, क्षेत्र तथा पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि आज देश की रक्षा सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भारत की बदलती तस्वीर को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि देवांशी जैसी प्रतिभाशाली युवतियां आने वाली पीढयि़ों के लिए प्रेरणा बनेंगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भारतीय वायुसेना में उत्कृष्ट सेवाएं देकर देश और प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगी। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी देवांशी शर्मा और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बतां दे कि देवांशी शर्मा, नीना शर्मा और अभियंता राजेश शर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा जिला बिलासपुर से प्राप्त की, जहां उन्होंने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में बीएससी (ऑनर्स) तथा पंजाब विश्वविद्यालय से डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। स्नातकोत्तर अध्ययन के दौरान उन्होंने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट और एसएसबी साक्षात्कार सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। जून 2025 में उन्होंने सिकंदराबाद स्थित एयर फोर्स अकादमी में प्रशिक्षण शुरू किया और 13 जून 2026 को आयोजित संयुक्त ग्रेजुएशन पासिंग आउट परेड में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त किया। पाइपिंग सेरेमनी के दौरान उनके माता-पिता ने उनके कंधों पर रैंक बैज लगाकर इस गौरवपूर्ण पल को यादगार बनाया। देवांशी के नाना सेवानिवृत्त कर्नल रोशन लाल शर्मा ने उन्हें बचपन से ही देशसेवा के लिए प्रेरित किया। उनके दादा डॉ. ओपी शर्मा हिमाचल गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित हैं। उनके पिता राजेश शर्मा एनटीपीसी में कार्यरत हैं। ———————-

Leave a Comment