WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मोदी सरकार के 12 साल: विकास और सुशासन की ऐतिहासिक यात्रा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*मोदी सरकार के 12 साल: विकास और सुशासन की ऐतिहासिक यात्रा*

 

*- डबल इंजन की ताकत: योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास यात्रा में बना अग्रणी*

 

*- गरीब कल्याण, सुशासन और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से बदली देश की तस्वीर*

 

*- 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 4 करोड़ को मिले पक्के मकान*

 

*- कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने मीडिया संवाद में गिनाईं 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां*

 

*आगरा, 14 जून।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को सर्किट हाउस में मीडिया संवाद आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बीते 12 वर्षों में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों और सुशासन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार के डबल इंजन ने विकास की नई इबारत लिखी है।

 

*जन- विश्वास और सुशासन*

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और अब 2024 में लगातार तीसरी बार जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि देश वादे नहीं, काम देखता है। इसी जन- विश्वास के कारण एनडीए आज 22 राज्यों में सेवा कर रहा है। उन्होंने बताया कि तीसरी बार शपथ लेते ही प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर किए, जो यह साबित करता है कि सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान और युवा हैं। डीबीटी के जरिए 4.31 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए गए और 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

 

*सबका साथ, सबका विकास’ बना जनआंदोलन*

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ केवल एक नारा नहीं बल्कि जनआंदोलन बन गया है। जन-धन योजना के तहत 58 करोड़ खाते खोले गए, जिनमें 32 करोड़ महिलाओं के हैं। 81 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना से 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है। पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के मकान और उज्ज्वला योजना से 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। ‘जल जीवन मिशन’ से 16 करोड़ घरों तक साफ पानी पहुंचा है।

 

*इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में अकल्पनीय क्रांति*

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि वर्ष 2014 में देश में राजमार्गों का नेटवर्क 91,287 किमी था, जो आज 1.46 लाख किमी को पार कर गया है। रेलवे का 99.6% से अधिक ब्रॉड गेज विद्युतीकरण हो चुका है और 1337 से अधिक रेलवे स्टेशनों को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। देश में 164 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। वहीं, हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 164 हो गई है।

 

*विकास के साथ विरासत का भी सम्मान*

मोदी सरकार ने विकास के साथ- साथ सांस्कृतिक विरासत को भी संजोया है। राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ किया गया, इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित की गई और नई संसद में पवित्र ‘सेंगोल’ स्थापित किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित किया गया है, जो हमारी सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करता है।

 

*योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना अग्रणी*

उत्तर प्रदेश के विकास पर बात करते हुए कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश की विकास यात्रा में सबसे आगे खड़ा है। प्रदेश में कानून- व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, निवेश, रोजगार और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। यूपी में बन रहे एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज और नए एयरपोर्ट विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, डॉ. धर्मपाल सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment