WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कथाकार दीर्घनारायन आज आगरा में , रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

सादर आमंत्रण

क़िस्सा कहानी- 7

 

कथाकार दीर्घनारायन आज आगरा में

 

आगरा। हिंदी कथाकार दीर्घनारायन कल (आज) आगरा में होंगे। पूर्णिया (बिहार) के वरिष्ठ कथाकार यहाँ होने वाले विशिष्ट साहित्य कार्यक्रम ‘क़िस्सा कहानी 7 ‘ का उद्घाटन अपनी बहुचर्चित कहानी ‘भारत (न्यू) के लोग’ के पाठ के साथ करेंगे। इस कार्यक्रम में आप सभी साहित्य प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।

रविवार को अपराह्न 5 बजे से ‘नागरी प्रचारिणी सभा’ के लाइब्रेरी हॉल में शुरू होने वाले उक्त कार्यक्रम की प्रस्तुति आगरा की सांस्कृतिक संस्था ‘रंगलीला’ और कहानी पत्रिका ‘कथादेश’ (नयी दिल्ली) करेंगे। एसिड हमलों की शिकार महिलाओं का संगठन ‘शीरोज़’ इसका आयोजक है। ‘नागरी प्रचारिणी सभा’ इसका आतिथ्य करेगी।

उन्नीसवीं सदी और बीसवीं सदी के पूर्वार्ध का आगरा हिंदी कहांनियों की दृष्टि से गहन ऊर्जा का केंद्र रहा है। इस दौरान यहाँ लल्लू लाल जी, अमृतलाल नागर, रांगेय राघव, राजेंद्र यादव, रावी,घनश्याम अस्थाना और विभांशु दिव्याल जैसे बहुचर्चिर कथाकार जन्में हैं बीती सदी के उत्तरार्द्ध में आते-आते कहानी की यह धारा सूख गयी। ‘क़िस्सा कहानी’ हिंदी और उर्दू सहित अन्य भारतीय भाषाओँ में रची जा रही समकालीन कहानियों के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से डिज़ाइन किया गया एक बेहतरीन कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य सूखी नदी को एक बार फिर से जलमग्न करना है। इसमें समय-समय पर हिंदी व अन्य भाषाओँ के नामचीन कहानीकार आगरा आते हैं और अपनी कहानियों का मंच पाठ करते हैं।

पाठ की समाप्ति पर उपस्थित श्रोता / दर्शक कहानी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। प्रत्येक कार्यक्रम में किसी समीक्षक/आलोचक द्वारा कहानी की दशा पर वक्तव्य होता है। इस बार ‘हिंदी कहानियों के नए स्वर’ ‘ विषय पर वरिष्ठ आलोचक प्रियम अंकित विषय प्रवर्तन करेंगे।

रविवार को होने वाले उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रचनाकार रमेश पंडित करेंगे। मुख्य अतिथि लेखक एवं चिकित्सक मुनीश्वर गुप्ता होंगे तथा गरिमामय उपस्थिति हरिनारायन (संपादक ‘कथादेश’, नई दिल्ली) की होगी। मुख्य वक्ता वरिष्ठ रंगकर्मी और लेखिका ज्योत्स्ना रघुवंशी होंगी। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ कथाकार शक्तिप्रकाश करेंगे और संचालन उर्दू लेखिका और कथाकार प्रो० नसरीन बेगम करेंगी। युवा कथाकार अर्जुन सवेदिया अतिथियों का स्वागत करेंगे और युवा सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ला अपने सम्बोधन वक्तव्य के साथ कार्यक्रम का समापन करेंगे।

Leave a Comment