WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

काशीराम कॉलोनी में विद्युत समस्या एवं ओडीओपी योजना के अंतर्गत मखाना उत्पादन के प्रोत्साहन देने हेतु निषाद पार्टी ने दिया प्रभारी मंत्री को ज्ञापन , रिपोर्ट अनिल सोलंकी

काशीराम कॉलोनी में विद्युत समस्या एवं ओडीओपी योजना के अंतर्गत मखाना उत्पादन के प्रोत्साहन देने हेतु निषाद पार्टी ने दिया प्रभारी मंत्री को ज्ञापन

———————————–

एटा! आज शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री उर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत तथा जनपद के प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत जी के सर्किट हाउस आगमन पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत करने के पश्चात जनपद मुख्यालय पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने स्थित मा. काशीराम शहरी गरीब आवास कॉलोनी के अंदर काफी समय से चली आ रही विद्युत समस्या के स्थायी समाधान सहित जनपद के हजारों बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाने के संदर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “एक जिला – एक उत्पाद” ODOP के अंतर्गत तहसील जलेसर क्षेत्र सहित जनपद के अंदर स्थित ग्राम सभा एवं निजी तालाबो में चल रहे मत्स्य एवं सिंघाडा उत्पादन के साथ ही “मखाना उत्पादन” के लिए कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के वैज्ञानिकों एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों से परामर्श लेकर जिला प्रशासन यदि अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करता है तो उससे जनपद के हजारों बेरोजगारों को रोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाने की पहल को धरातल पर सफल अंजाम दिया जा सकता है ! ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया गया ! इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, ठा. सत्यपाल सिंह राठौर,निषाद पार्टी के शहर अध्यक्ष राजू कश्यप, असद अब्बास, हरिश्चंद्र कश्यप एडवोकेट, देवांश वर्धन, कुलदीप कश्यप एडवोकेट, संतोष कश्यप एडवोकेट, कु.सर्वेश गिहार, गुलजारीलाल कश्यप, वेद सिंह कश्यप आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे !

Leave a Comment