WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अवागढ़ पुलिस द्वारा चार वर्ष पूर्व की गयी हत्या की घटना से सम्बन्धित दो अभियुक्त गिरफ्तार , रिपोर्ट नितिन तिवारी

अवागढ़ पुलिस द्वारा चार वर्ष पूर्व की गयी हत्या की घटना से सम्बन्धित दो अभियुक्त गिरफ्तार

——————————

एटा! एसपी सिटी श्वेताभ पांडे ने आज शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि

वादी बीनेश कुमार पुत्र दफेदार सिंह निवासी ग्राम सुपैती थाना मिरहची द्वारा थाना अवागढ पर लिखित सूचना दी गयी कि उसकी बहन को उसका बहनोई मंजेश दिनांक 15.02.2022 को दोपहर के समय घर से जलेसर घुमाने की कहकर ले गया व दिनांक 16.02.2022 को अकेले घर वापस आया। वादी की बहन के वापस न आने पर वादी बीनेश कुमार उपरोक्त द्वारा दिनांक 17.02.2022 को थाना अवागढ पर सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी। गुमशुदगी अंकित होने के उपरान्त से ही स्थानीय पुलिस द्वारा गुमशुदा की तलाश की जा रही थी। गत बुधवार को वादी बीनेश कुमार उपरोक्त द्वारा पुनः थाना अवागढ पर लिखित तहरीर दी गयी कि उसके बहनोई मंजेश व उसके साथी सौदान सिंह पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम शहनौआ थाना अवागढ ने उसकी बहन चन्द्रवती की हत्या करके शव को छुपा दिया है। इस सूचना पर थाना अवागढ पर मुअसं0- 112/2026 धारा- 302/201 भादवि0 बनाम मंजेश कुमार पुत्र गोविन्द राम , सौदान सिंह पुत्र किशनलाल निवासीगण ग्राम शहनौआ थाना अवागढ के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया। थाना अवागढ के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण मंजेश कुमार पुत्र गोविन्दराम निवासी ग्राम शहनौआ , सौदान सिंह पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम शहनौआ थाना अवागढ को गत गुरुवार को ग्राम शहनौआ के पास थाना अवागढ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतका के शव / कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment