सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर, डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही के निर्देश, रिपोर्ट इस्लाम खान

*सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर, डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही के निर्देश*

Oplus_131072

एटा, 04 अप्रैल 2026 (सू0 वि0)।
जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह की अध्यक्षता में जनपद की एटा सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की गई। एटा सदर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 09 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए नियमानुसार समयसीमा में निस्तारण के निर्देश दिए गए। भूमि विवाद एवं पैमाइश से जुड़े मामलों मैं राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए गए
एटा सदर तहसील में प्राप्त 10 शिकायतों में से 02 का तत्काल निस्तारण किया गया। कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को मौके पर जाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
तहसील अलीगंज में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लालता प्रसाद द्वारा 23 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की गई, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण कराया गया। उन्होंने भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण एवं वरासत संबंधी मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।
तहसील जलेसर में उप जिलाधिकारी भावना विमल द्वारा 14 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की गई, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कराया गया। उन्होंने आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच कर दोनों पक्षों को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
— सूचना कार्यालय, एटा

Leave a Comment