*पंचायत निर्वाचक नामावली का प्रकाशन, निरीक्षण हेतु उपलब्ध*
*एटा 10 जून 2026(सू0वि0)।* अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
संगम लाल ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि तहसील एटा (सदर), जलेसर एवं अलीगंज के अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आलेख्य में संशोधन उपरांत उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के प्रावधानों के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार कर ली गई है।
उक्त निर्वाचक नामावली का विधिवत प्रकाशन कर दिया गया है। यह नामावली दिनांक 10 जून, 2026 से निरीक्षण हेतु मेरे कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय एवं संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी।
समस्त संबंधित व्यक्तियों से अपेक्षा की जाती है कि वे निर्धारित अवधि में नामावली का अवलोकन कर लें तथा यदि कोई आपत्ति अथवा संशोधन अपेक्षित हो तो नियमानुसार प्रस्तुत करें।









