WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चिकोरी उत्पादन, प्रोसेसिंग एवं निर्यात गतिविधियों का लिया जायजा, उद्यमियों से किया संवाद, रिपोर्ट रमा मिश्रा

*ओडीओपी चिकोरी उद्योग को नई गति देने के लिए डीएम एवं एसएसपी ने किया प्रमुख इकाइयों का निरीक्षण*

*उद्योगों की सुरक्षा, सुगम संचालन एवं विस्तार के लिए प्रशासन-पुलिस का पूर्ण सहयोग : जिलाधिकारी*

*चिकोरी उत्पादन, प्रोसेसिंग एवं निर्यात गतिविधियों का लिया जायजा, उद्यमियों से किया संवाद*
एटा 10 जून 26।।जनपद एटा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) के अंतर्गत चयनित चिकोरी उद्योग को और अधिक सशक्त एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन ने आज जनपद की प्रमुख चिकोरी उत्पादन इकाइयों मुरली कृष्ण तथा आर.ए. एग्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उत्पादन इकाइयों के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण कर चिकोरी के उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, विपणन तथा निर्यात से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान फैक्ट्री स्वामी अजय चतुर्वेदी एवं प्रसून वार्ष्णेय ने अधिकारी द्वय को बताया कि जनपद में उत्पादित चिकोरी देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात की जाती है। उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, आधुनिक मशीनरी, रोजगार सृजन तथा निर्यात संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उत्पादन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि एटा जनपद का चिकोरी उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास, निवेश को प्रोत्साहन तथा उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। जनपद में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार हेतु आवश्यक प्रशासनिक सहयोग, अनुमतियों के सरलीकरण तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने कहा कि उद्योगों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा औद्योगिक गतिविधियों के निर्बाध संचालन के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। औद्योगिक इकाइयों एवं उद्यमियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन एवं पुलिस की प्राथमिकता है, जिससे निवेश और रोजगार के अवसरों में निरंतर वृद्धि हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।जनपद एटा में भी उद्योगों को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान एवं उद्योगों के विस्तार में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी सहित संबंधित अधिकारी एवं उद्योग इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष