WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बिना विनियमन शुल्क संचालित ईंट भट्ठे पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर (मड मिक्सर) किया गया सीज, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*बिना विनियमन शुल्क संचालित ईंट भट्ठे पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर (मड मिक्सर) किया गया सीज*

एटा, 09 जून। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं बिना निर्धारित शुल्क जमा किए संचालित ईंट भट्ठों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज खान एवं खनिज विभाग द्वारा तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम अथैया स्थित भट्टा राज ईंट उद्योग का निरीक्षण किया गया।

खान निरीक्षक मोहम्मद एजाज द्वारा की गई जांच में पाया गया कि संबंधित ईंट भट्ठे का संचालन बिना विनियमन शुल्क जमा किए किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर मौके पर कार्यरत ट्रैक्टर (मड मिक्सर) को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु मरथरा पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना निर्धारित शुल्क जमा किए अथवा नियमों का उल्लंघन कर किसी भी ईंट भट्ठे का संचालन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी ईंट भट्ठा संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पूर्ण अनुपालन करने तथा आवश्यक शुल्क समय से जमा कराने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अवैध रूप से संचालित पाए जाने वाले भट्ठों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment