राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे और जनगणना-2027 की तैयारियों पर जोर

*जी आर भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार।राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे और जनगणना-2027 की तैयारियों पर जोर*

घुमारवीं, ___ जून 2026

उपमंडल अधिकारी (नागरिक) घुमारवीं गौरव चौधरी की अध्यक्षता में आज राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, तकसीम, सीमांकन (डिमार्केशन) तथा अन्य राजस्व मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटाया जाए ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आम लोगों से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है, इसलिए कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु के मद्देनजर भी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में संभावित आपदाओं एवं जनहानि को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहाबैठकमेंजनगणना-2027 की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर परिवारों एवं आवासों से संबंधित जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन को पोर्टल के उपयोग और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दें ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

गौरव चौधरी ने कहा कि पटवारी गांवों और शहरी क्षेत्रों में प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। वे सीधे जनता के संपर्क में रहते हैं और सरकार की नीतियों, योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने तथा सरकार और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया।

बैठक में राजस्व विभाग के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Comment