WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक; स्वावलंबन और सुरक्षा पर जोर”रिपोर्ट अनिल सोलंकी

मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)
जनपद एटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जी के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अभियान चलाकर जागरूक किया गया।

“मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक; स्वावलंबन और सुरक्षा पर जोर”

Oplus_131072

आज दिनांक 03.04.2026 को “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में पुलिस की मिशन शक्ति टीमों द्वारा ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चौराहों, शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वुमेन पावर लाइन), और 181 (महिला हेल्पलाइन) के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया तथा साइबर अपराधों से बचने के लिए ‘साइबर सेफ्टी’ के टिप्स भी साझा किए गए। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया समझाई गई। उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, विशेषकर घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विरुद्ध सुरक्षा कानूनों के बारे में जागरूक किया गया।
*कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सुरक्षा, विश्वास एवं आत्मनिर्भरता का वातावरण स्थापित करना है।

Leave a Comment