WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई

*उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई*

 

*मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर सीएम योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु की कामना की*

 

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पकड़ी है विकास की रफ्तार योगेंद्र उपाध्याय*

 

 

लखनऊ/ आगरा। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के विकास, सुशासन और सुरक्षा के लिए एक वरदान सिद्ध हुआ है। उनके कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश शिक्षा, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु हों और उनका ऊर्जावान नेतृत्व निरंतर प्रदेशवासियों की सेवा करता रहे।”

लखनऊ 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री निवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष