WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

किडनैपिंग के बाद युवक की हत्या, स्कॉर्पियो में मिला शव

किडनैपिंग के बाद युवक की हत्या, स्कॉर्पियो में मिला शव

 

मेरठ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 24 वर्षीय तुषार त्यागी की कथित किडनैपिंग के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव हाईवे के पास एक स्कॉर्पियो कार में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

जानकारी के अनुसार, हापुड़ निवासी तुषार त्यागी रात करीब 8 बजे घर से थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकला था। परिजनों के मुताबिक, करीब एक घंटे बाद तुषार की पत्नी के मोबाइल पर फोन आया, जिसमें बताया गया कि तुषार का अपहरण कर लिया गया है और अब वह जिंदा नहीं बचेगा।

 

इसके कुछ समय बाद गांव के एक युवक के फोन पर कॉल कर बताया गया कि तुषार को गोली मार दी गई है और उसका शव गांव के पास पुल के नीचे खड़ी एक स्कॉर्पियो कार में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े, जहां कार में तुषार का शव मिलने से कोहराम मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों व्हाट्सएप कॉल को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था।

बताया जा रहा है कि बाद में इस विवाद का समझौता भी हो गया था, लेकिन इसके बावजूद तुषार की हत्या कर दी गई। पुलिस इस एंगल सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।

 

खरखौदा थाना क्षेत्र के कैली गांव के पास शव मिलने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार

घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

 

बाइट-अभिजीत कुमार, एसपी देहात मेरठ

Leave a Comment