*सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र जनपद एटा।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ इलामारन जि. के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 01.06.2026 को टूटने की कगार पर खड़े परिवार, जिनकी आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थीं। वादी, प्रतिवादी को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया, दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए।
*1. प्रथम पक्ष-* रीना पुत्री अनेक सिंह निवासी खरगपुर थाना पिलुआ जनपद एटा।
*द्वितीय पक्ष -* धर्मेंद्र सिंह पुत्र श्री प्रेमपाल सिंह निवासी शिवसिंहपुर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा।
*2.प्रथम पक्ष -* चाइना पुत्री सूर मोहम्मद निवासी यादव नगर थाना अवागढ़ जनपद एटा।
*द्वितीय पक्ष -* हुरखां पुत्र हैदर खां निवासी नब्बी नगला थाना कादर चौक जनपद बदायूं।
इस अवसर पर काउंसलर श्रीमती नीलम गुप्ता, पी0एल0बी खुशबू शर्मा, पुलिस स्टाफ प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, है0का0 प्रीति शर्मा, म0का0 रजनी रानी, म0का0पूजा मौजूद रहे।









