25000/- रुपए के पुरष्कार घोषित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

*एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के मामले में वांछित 25000/- रुपए के पुरष्कार घोषित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 61/24 धारा 420/465/467/468/506 भादवि में वांछित चल रहे 25,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त रजत पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी कसेरू बक्सर थाना गंगा नगर जनपद मेरठ को साकेत चौराहा मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–*

1. रजत पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी 587 कसेरू बक्सर थाना गंगा नगर जनपद मेरठ।

 

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्यपाल सिंह

2. उ0नि0 श्री सुखनन्दन सिंह

3. उ0नि0 श्री महेन्द्र सिंह

4. है0का0 प्रदीप कुमार

5. का0 सतेन्द्र कुमार।

Leave a Comment