WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्री निशांत अग्रवाल के महानगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित, वी.के. मित्तल रहे आकर्षण का केंद्र, रिपोर्ट शांकर देव तिवारी

*श्री निशांत अग्रवाल के महानगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित, वी.के. मित्तल रहे आकर्षण का केंद्र*

 

आगरा। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भारतीय जनता पार्टी प्रणित) द्वारा शनिवार को अतिथिवन, वाटर वर्क्स चौराहा, आगरा में श्री निशांत अग्रवाल के महानगर अध्यक्ष मनोनीत होने के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर श्री अग्रवाल को शुभकामनाएं प्रदान कीं।

समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री श्री वी.के. मित्तल जी ने संगठन की मजबूती, श्रमिक हितों की रक्षा एवं सामाजिक एकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संगठन निरंतर श्रमिकों, कर्मचारियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रहा है तथा श्री निशांत अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर इकाई और अधिक सशक्त होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने श्री वी.के. मित्तल का भी गर्मजोशी से स्वागत कर उनके संगठनात्मक योगदान की सराहना की।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मा. सर्वेश पाठक जी, प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार साहू जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने श्री निशांत अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा एवं संगठनात्मक क्षेत्र से जुड़े अनेक सम्मानित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें ममता जी (हरिबोल ट्रस्ट), विक्की भाई, भोला जी एवं सीमा सिंघल जी (श्री हरिबोल समिति), नीतू जी एवं बॉबी जी (श्री राम सेवा समिति), वी.के. अग्रवाल जी एवं रजनी जी (अग्रबंधु समिति), आशा जी (दामोदर समिति), आशीष जी, प्रमोद कुमार गोयल जी, ओ.पी. गोयल जी, तन्मय अग्रवाल जी, रमाकांत जी, गीता गुप्ता जी, श्री मनीष नेमीरा मित्तल (निदेशक, मिग्फ्रे ), श्रीमती स्वाति चंद्रा, श्रीमती नूपुर सिंघल (एकेडमिक डायरेक्टर, मिग्फ्रे ), सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का मंच पर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि श्री निशांत अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर इकाई नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी तथा संगठन की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।समारोह का वातावरण उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा एवं सामाजिक समरसता से ओत-प्रोत रहा। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Leave a Comment