WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हिंदी पत्रकारिता दिवस: ‘भारतीय मीडिया फाउंडेशन’ का संकल्प, भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘नागरिक पत्रकारिता’ बनेगा मजबूत तंत्र

*हिंदी पत्रकारिता दिवस: ‘भारतीय मीडिया फाउंडेशन’ का संकल्प, भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘नागरिक पत्रकारिता’ बनेगा मजबूत तंत्र*

 

*राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने की पत्रकारिता को सशक्त बनाने की अपील;*

*संस्थापक प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार मौर्य ने चेताया—’भोकाल’ नहीं, जिम्मेदारी है पत्रकारिता*

 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। 30 मई ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ के अवसर पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी) द्वारा पत्रकारिता की साख और इसके भविष्य को लेकर एक बड़ा संदेश दिया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता अब मात्र एक पेशा नहीं, बल्कि आम नागरिकों की आवाज है, जिसे भ्रष्टाचार के विरुद्ध ढाल के रूप में इस्तेमाल करने की जरूरत है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्रकारिता ही अंतिम उम्मीद,

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने कहा कि आज के दौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए पत्रकारिता ही एकमात्र सुरक्षित और सशक्त तंत्र है। उन्होंने कहा, “हमें पत्रकारिता की जड़ों को और अधिक मजबूत करना होगा ताकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की विश्वसनीयता बरकरार रहे।”

‘भोकाल’ बनाम ‘जिम्मेदारी’ पर संस्थापक प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार मौर्य की दो-टूक:

संस्थापक प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार मौर्य ने पत्रकारिता जगत में व्याप्त विसंगतियों पर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “वर्तमान परिवेश में कुछ ऐसे तत्व पत्रकारिता में शामिल हो गए हैं जो केवल अपना ‘भोकाल’ टाइट करने में लगे हैं। हमें इस प्रवृत्ति से बचकर पत्रकारिता की पवित्रता को बचाना होगा।” उन्होंने आह्वान किया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन( नेशनल )लगातार इसी दिशा में कार्य कर रही है कि पत्रकारिता अपनी वास्तविक दिशा से न भटके।

संस्थापक ‘एके बिंदुसार’ के नेतृत्व में बड़े आंदोलन का शंखनाद,

संगठन के संस्थापक एके बिंदुसार एवं वहीं दूसरी ओर यूनियन के डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र बहादुर सिंह को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर मिल रही धमकियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है असामाजिक तत्वों का नाम चिन्हित कर लिया गया हैं आगामी बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम से मुलाकात करके सारे प्रकरण की जानकारी दी जाएगी एवं आवश्यकता पड़ने पर लखनऊ में आमरण अनशन पर भी बैठने की तैयारी की जा रही है।

मिथिलेश कुमार मौर्य ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि एक संत की भांति 24 घंटे समाज और पत्रकारिता की सेवा में समर्पित एके बिंदुसार के नेतृत्व में संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है। उन्होंने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर एक ‘जोरदार आंदोलन’ का आगाज भी किया जाएगा।

उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे तन, मन और धन से संस्थापक जी के हाथों को मजबूत करें और संगठन की जड़ों को भारत के कोने-कोने तक पहुँचाएँ ।

एटा में गूँजी पत्रकारिता की गूँज:

अंत में, संस्थापक प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार मौर्य ने एटा जनपद में आयोजित पत्रकारिता दिवस के कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और देशवासियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए नागरिक पत्रकारिता (Citizen Journalism) को बढ़ावा देने की अपील की हैं।

#everyone

Leave a Comment