*थाना सकीट साइबर क्राइम टीम द्वारा 15,000 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वाप

एटा–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड में गयी धनराशि को पीडितो के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी सकीट के निकट पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष महोदय के नेतृत्व में थाना सकीट साइबर हेल्प डैस्क टीम द्वारा उक्त शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदिका की ट्रान्सफर गयी कुल 60,900/- रूपये की धनराशि में से 60,900 रूपये की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा आज दिनांक 30.05.2026 को पीडिता के खाते में कुल 15,000/- रुपये की धनराशि वापस करायी गयी है। पीडिता द्वारा थाना सकीट साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है। इस अवसर पर साईबर हेल्प डेस्क टीम में थानाध्यक्ष विदेश राठी, उ0नि0 जगदीश सिंह, क0 ऑपरेटर रविकान्त एवं का0 नसीम अहमद सैफी मौजूद रहे।









