जनपद वासी बरतें विशेष सावधानी* *वज्रपात,तेज हवा, ओलावृष्टि की चेतावनी, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*#एटा…*

*अगले 24 घंटों हेतु रेड अलर्ट जारी*

*जनपद वासी बरतें विशेष सावधानी*

*वज्रपात,तेज हवा, ओलावृष्टि की चेतावनी*

जनपद एटा में सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जनपद एटा सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अलग-अलग स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ वर्षा, 70-80 किमी प्रति घंटे से लेकर 90 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की गई है। उक्त परिस्थिति को देखते हुए जनपद एटा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जिला आपदा विशेषज्ञ एवं उनकी टीम द्वारा अवगत कराया गया है कि मौसम की यह स्थिति जनसामान्य के लिए जोखिमपूर्ण हो सकती है। ऐसे में सभी नागरिक समय पूर्व सतर्कता बरतें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि तेज आंधी, गरज-चमक एवं ओलावृष्टि के समय खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर निर्माणों के आसपास खड़े न हों। किसान भाई फसलों एवं कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थानों पर रखें तथा पशुओं को खुले स्थानों पर न बांधें।

उन्होंने कहा कि बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करें तथा विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें। वाहन चालक खराब मौसम के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं एवं आवश्यकता न होने पर यात्रा से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगर निकाय, विद्युत, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं राजस्व विभाग की टीमें सतर्क कर दी गई हैं।

जनपद प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Leave a Comment