WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

१७ जून को दिल्ली में दिल मिलेंगे ग्रापए के, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

१७ जून को दिल्ली में दिल मिलेंगे ग्रापए के ::

 

दिल्ली/अलीगढ़ । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की राष्ट्रीय इकाई की कोर कमेटी अपने सभी राज्य और केंद्र के प्रभारी, संयोजक और अध्यक्षों के साथ दिल्ली स्थिति राष्ट्रीय कार्यालय पर मिल बैठेंगे। समय होगा जून माह की १७तारीख२०२६ दिन बुधवार।

यह प्रस्ताव बीती रात्रि सम्पन्न  ग्रापए वर्चुअल बैठक  में दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष सुखमाल जैन ने रखा जिसका समर्थन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी ने किया और मौजूद सभी लोगों ने इस पर चर्चा की और सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव स्वीकार हुआ।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने बैठक की रूप रेखा तय कर बताया कि हमारे राष्ट्रीय विस्तार अभियान का जो कार्य विगत एक साल से ज्यादा समय से चल रहा है की समीक्षा करने का समय आ गया है। दिल्ली में होने वाली बैठक में हम अपने सभी राज्यों की स्थिति से अवगत होंगे  । उत्तर प्रदेश के अलावा शेष राज्य इकाइयों के अध्यक्ष, संयोजक, प्रभारी , सहप्रभारी अपने प्रगति प्रमाण लेकर आयेंगे। जहाँ हम आगे की स्थिति पर विचार कर भविष्य की सम्भावनायें तय कर एक कॉमन योजना बना उसे लागू करेंगे।

समस्त आंगतुक अपना आने का विवरण सीधे दिल्ली प्रदेश की इकाई के अध्यक्ष सुखमाल जैन और राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता नरेश कुमार  सक्सेना को ९जून तक भेज दें।

साथ ही अपने राज्य की प्रमुख समस्या भी  राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता नरेश कुमार  सक्सेना को  लिखेंगे, जिससे एक एजेण्डा तय हो सके।

बैठक में तेलांगाना राज्य के संयोजक एफ एम सलीम, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर, उत्तराखंड व  हरियाणा प्रभारी डॉक्टर नरेश पाल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखमाल जैन, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जांगड़ा, राजस्थान प्रदेश संयोजक शेखर छालान, उत्तराखंड संयोजक राज कुमार, पश्चिम बंगाल व विहार प्रभारी ओम् प्रकाश द्विवेदी,

सुनील द्विवेदी, महाराष्ट्र प्रभारी  प्रदीप पांडेय,  विकास मिश्रा, शैलेश उपाध्याय, इन्द्र कुमार पांचाल आदि पत्रकार वर्चुअल बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर नरेश कुमार सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष