अति आवश्यक / जनहित में जारी
प्रेस विज्ञप्ति एवं जनसामान्य हेतु विस्तृत अपील
कार्यालय जिला आपदा प्रबंधन एटा द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार दिनांक 28 मई रात, 29 मई 2026 प्रातः 08:30 बजे से 30 मई 2026 प्रातः 08:30 बजे तक जनपद एटा एवं आसपास के क्षेत्रों में निम्न मौसमीय घटनाओं की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है—
तेज आंधी एवं धूलभरी हवाएं
वज्रपात / आकाशीय बिजली
मेघगर्जन
भारी वर्षा
ओलावृष्टि
80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी एटा द्वारा समस्त जनपदवासियों से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की जाती है।
—
जनसामान्य हेतु आवश्यक सावधानियां
1. आंधी एवं तेज हवाओं के दौरान
अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
कमजोर मकानों, कच्चे भवनों एवं टिन शेड से दूर रहें।
पेड़, बिजली के खंभे, मोबाइल टावर, होर्डिंग एवं निर्माणाधीन भवनों के पास खड़े न हों।
वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें।
मोटरसाइकिल चालक हेलमेट अवश्य पहनें एवं सुरक्षित स्थान पर रुकें।
खुले स्थानों पर खड़े वाहन सुरक्षित स्थान पर हटाएं।
घरों की खिड़कियां, दरवाजे एवं छत पर रखी ढीली वस्तुएं सुरक्षित कर लें।
—
1. वज्रपात (आकाशीय बिजली) से बचाव
गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेत, छत एवं ऊंचे स्थानों पर न रहें।
पेड़ के नीचे शरण न लें।
मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करें एवं विद्युत उपकरणों के प्लग निकाल दें।
धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखें।
यदि खुले में फंस जाएं तो दोनों पैर मिलाकर नीचे झुक जाएं एवं जमीन पर सीधे न लेटें।
किसान भाई खेतों में कार्य तत्काल बंद कर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
—
3. भारी वर्षा के दौरान
जलभराव वाले क्षेत्रों एवं नालों के आसपास जाने से बचें।
बच्चों को बारिश के दौरान बाहर न जाने दें।
बिजली के कटे हुए तारों से दूर रहें एवं तुरंत सूचना दें।
घरों की छतों एवं जल निकासी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें।
आवश्यक खाद्य सामग्री, पीने का पानी एवं प्राथमिक उपचार सामग्री सुरक्षित रखें।
4. किसानों हेतु विशेष सलाह
कटाई की गई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें एवं तिरपाल से ढक दें।
पशुओं को खुले स्थान से हटाकर सुरक्षित शेड में रखें।
कृषि यंत्र एवं उर्वरक/बीज को बारिश से सुरक्षित रखें।
मौसम सामान्य होने तक सिंचाई एवं अन्य जोखिमपूर्ण कृषि कार्य स्थगित रखें।
5. विद्यालयों एवं संस्थानों हेतु
विद्यालय प्रबंधन मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी रखें।
बच्चों को खराब मौसम में खुले मैदान में गतिविधियां न कराई जाएं।
आपातकालीन संपर्क नंबर सक्रिय रखें।
6. विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा
टूटे विद्युत तारों के संपर्क में न आएं।
बिजली चमकने के दौरान विद्युत उपकरणों का उपयोग सीमित करें।
“समस्त जनपदवासी मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें, अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन/नजदीकी पुलिस/स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।”
— जिला आपदा प्रबंधन एटा।









