फतेहपुर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर लगेगा अंकुश, डीएम व एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, रिपोर्ट राजेंद्र सिंग चौहान

* फतेहपुर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर लगेगा अंकुश, डीएम व एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश*

 

 

 

*✍️ ​फतेहपुर 26 मई।* जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

*​दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई* ​बैठक के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कड़े तेवर अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मादक पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए। उनके खिलाफ तत्काल और कठोरतम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*​संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी* ​अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जनपद के जिन क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बिक्री की अधिक शिकायतें या आशंकाएं हैं, उन संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर वहां नियमित चेकिंग और निगरानी बढ़ाई जाए। खुफिया तंत्र को भी और मजबूत करने पर जोर दिया गया ताकि अपराधियों पर पहले से शिकंजा कसा जा सके।

​”नशे का अवैध कारोबार समाज को खोखला कर रहा है। इसमें संलिप्त माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। ​समन्वय और प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment