एसएसपी ने जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण कर कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
————————————
एटा! आज सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी ने न्यायालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य द्वार पर लगे स्कैनर और मेटल डिटेक्टर को चेक किया गया। इसी क्रम में वहाँ पर लगे सीसीटीवी कैमरा तथा हवालात को चेक किया गया है तथा पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को चेक किया गया है। तथा न्यायालय के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। सभी कैमरों की स्थिति को देखा गया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।









