काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले 11 गिरफ्तार, रिपोर्ट राम असरे

*काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले 11 गिरफ्तार*

 

 

 

*वाराणसी* बाबा विश्वनाथ ज़ी की नगरी मे बड़े हीं पैमाने पर अवैध वसूली करने वालों पर पड़ा पुलिस का हंटर, श्री काल भैरव मंदिर में ‘सुगम दर्शन’ के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली और दुर्व्यवहार करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी )विजय प्रताप सिंह कोतवाली के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मंदिर के निकास द्वार पर कुछ लोग भीड़ लगाकर यात्रियों को गुमराह कर रहे थे और जबरन पैसे वसूल रहे थे। विरोध करने पर ये लोग श्रद्धालुओं से झगड़ा करने पर उतारू हो जाते थे, जिससे वहां शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा पैदा हो गया था। एसीपी विजय प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर इन सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और भा.ना.सु.सं. की सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया।

Leave a Comment